Homeखगड़िया सदरअग्निकांड से पीड़ित परिवारों के बीच अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा कैंप लगाकर राहत...

अग्निकांड से पीड़ित परिवारों के बीच अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा कैंप लगाकर राहत सामग्री एवं अनुदान राशि का वितरण, राशन कार्ड भी उपलब्ध कराया गया

खगड़िया सदर: जिलाधिकारी डॉक्टर आलोक रंजन घोष के निर्देशानुसार खगड़िया प्रखंड के मुसहरी टोला, बेला सिमरी पंचायत एवं मुसहरी टोला, कोनिया, बरैय पंचायत में अग्निकांड से पीड़ित परिवारों के बीच अनुमंडल पदाधिकारी, खगड़िया श्री अमित अनुराग द्वारा कैंप लगाकर अनुग्रह राशि एवं राशन कार्ड का वितरण किया गया।

 

बेला सिमरी में 42 परिवारों के बीच आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा नियत अनुग्रह राशि का वितरण अनुमंडल पदाधिकारी, खगड़िया द्वारा किया गया। प्रत्येक परिवार को 3000राशन के लिए, 30000 दैनिक व्यय लिए एवं  3800 वस्त्र एवं बर्तन के मद में दिए गए। इस प्रकार प्रत्येक परिवार को कुल 9800 की राशि दी गई। जिन परिवारों के राशन कार्ड जल गए थे, उन्हें राशन कार्ड दिए गए। 22 परिवारों के बीच राशन कार्ड का वितरण किया गया।

 

इसी प्रकार मुसहरी टोला, कोनिया बरैय पंचायत में अग्निकांड से पीड़ित 22 परिवारों को अनुग्रह राशि एवं 16 परिवारों को राशन कार्ड का वितरण अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा किया गया।इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि आपदा विभाग के प्रावधान के मुताबिक हर संभव मदद आपदा पीड़ितों को दी जाएगी।

 

इन परिवारों को त्वरित राहत देते हुए कल ही पॉलीथिन शीट एवं अन्य राहत सामग्री उपलब्ध कराई गई थी। प्रत्येक परिवार को सुखा राशन के रूप में चूड़ा, चना एवं चीनी का पैकेट उपलब्ध कराया गया था। आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा इन्हें पका हुआ भोजन भी उपलब्ध कराया गया। पशु क्षति के संबंध में मुआवजा हेतु जिला पशुपालन पदाधिकारी द्वारा सर्वेक्षण करा लिया गया है। गृह क्षति के संबंध में अलग से अनुग्रह की राशि इन्हें प्रदान की जाएगी।

 

प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई एवं सहायता उपलब्ध कराए जाने से इन पीड़ित परिवारों को राहत पहुंचा है। इन्होंने प्रशासन का आभार व्यक्त किया है। कैंप लगाकर इन परिवारों को त्वरित राहत प्रदान किया गया। जिलाधिकारी स्वयं इन परिवारों को राहत सामग्री एवं अनुग्रह राशि के वितरण का अनुश्रवण कर रहे थे।

 

इस अवसर पर वरीय उप समाहर्ता श्री विजय कुमार, आपदा सलाहकार श्री प्रदीप कुमार सिंह, अंचल अधिकारी, खगड़िया श्री अंबिका प्रसाद एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री प्रशांत कुमार भी उपस्थित थे।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here