Homeबाँकाअंशुल आज व सत्यप्रकाश शुक्रवार तक संभालेंगे कमान

अंशुल आज व सत्यप्रकाश शुक्रवार तक संभालेंगे कमान

बांका(दिलावर अंसारी): अंशुल कुमार सोमवार को बांका के 38 वें जिलाधिकारी के रूप में योगदान कर लेंगे। इसके बाद वे मौजूदा डीएम सुहर्ष भगत से अपना प्रभार लेंगे। प्रभार ग्रहण के कुछ ही देर बाद पुराने डीएम सुहर्ष भगत बांका से रवाना हो जाएंगे। वे 20 फरवरी 2020 से बांका में थे। उनके दो साल से कुछ अधिक का कार्यकाल पूरी तरह कोरोना काल रहा। कोरोना लाकडाउन की विधि व्यवस्था के साथ बांका में पर्यटन विकास के लिए उन्हें हमेशा याद रखा जाएगा।

शहर से समीप का ओढ़नी डैम उनके प्रयास से साल भर के अंदर बिहार का पर्यटन स्थल बन गया। मंदार का रोपवे भी उनके समय चला। एक पार्क के लिए जूझ रहे शहर में उन्होंने आधा दर्जन पार्क की नींव डाल दी। समाहरणालय पार्क चालू हो गया। वहीं, काली पोखर, ठाकुरबाड़ी, डीटीओ कार्यालय में भी पार्क का काम शुरु हो गया है। उन्होंने बताया कि बांका के लोग अच्छे हैं, इसलिए वे इतना काम कर सके। उनकी सर्विस में बांका हमेशा याद रहेगा। डीएम के रूप में पहली पोस्टिग वैसे भी कोई भूल नहीं सकता है। इधर, नए पुलिस कप्तान सत्यप्रकाश शुक्रवार तक बांका पहुंच कर योगदान करेंगे। वे कुछ समय के लिए पहले भी बांका के एसपी रह चुके हैं। अब दूसरी पाली उनके लिए काम का बड़ा आकार देगा। उनकी ईमानदार पुलिस अधिकारी के रूप में पहचान है। जहरीली शराब प्रकरण में मौत के बाद उनका आगमन शराब तस्करों पर आफत बनकर टूटेगा। सत्यप्रकाश एसपी अरविद कुमार गुप्ता का स्थान लेंगे। अरविद कुमार गुप्ता को भी बांका में लंबी पाली खेलने का मौका मिला। इस क्रम में सभी से मिलकर पुलिसिग व्यवस्था को मजूबत किया। बताया कि सेवाकाल में उन्होंने 25 साल तक जिला में काम किया है। उन्होंने कहा कि बांका जिला बहुत ही शांत प्रिय जिला है। उन्हें सदा बांका की जनता याद आएगी।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here